विशेष प्रशिक्षण में सभी वार्डन प्रतिभाग करें-दिनेश यादवबिहारीपुर पोस्ट की बैठक सम्पन्न

बरेली। सिविल डिफेंस के इतिहास में पहली बार केन्द्र सरकार के निर्देश पर सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का आयोजन जनपद स्तर पर किया जा रहा है जिसमें सभी वार्डन अवश्य ही प्रतिभाग करें, विशेषकर युवा वार्डन के लिए यह सुनहरा अवसर हैं।यह बात सिविल लाइंस प्रभाग के डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव ने बिहारीपुर पोस्ट की मासिक बैठक में कही।


उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान वार्डन को कोर के नियम,अनुशासन, सिविल डिफेंस की उपयोगिता तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मास्टर ट्रेनर द्वारा दी जायेंगी। उन्होंने वरिष्ठ वार्डन्स से भी प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने पर बल दिया ताकि अन्य लोगों को भी उसका लाभ मिल सके।
डिप्टी डिवीजनल वार्डन अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण से पूर्व वार्डन को पंजीकरण कराना होगा। प्रशिक्षण लेने के लिए वार्डन अपने पोस्ट वार्डन को सूची में नाम दर्ज करा दें। प्रशिक्षण प्रात: 10 बजे से प्रारम्भ होकर सायं 5 बजे समाप्त होगा। इस दौरान चाय व भोजन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। एस टू डिवीजनल वार्डन आलोक शंखधर ने प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताते हुए अवश्य ही प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। आईसीओ अर्चना राजपूत ने कहा कि पूरे जोश के साथ वार्डन तैयार रहें क्यों कि यह प्रशिक्षण अपने शहर में ही आयोजित हो रहा है।


सेक्टर वार्डन ओम प्रकाश के सौजन्य से उनके निवास पर आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता पोस्ट वार्डन दीप्तांशु दीक्षित ने की। इस अवसर पर पोस्ट वार्डन(आ)विशाल शर्मा, प्रगति पाण्डेय, सुशील कुमार, मोहित खण्डेलवाल, अमरदीप रस्तोगी, दीपांश दीप,सूर्य प्रकाश, जतिन पाराशरी एवं आदित्य शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *