मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु की बैठक हुई आयोजित।

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
सुलतानपुर 28 अगस्त/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में सहायक आयुक्त, राज्य कर द्वारा समाधान योजना में पंजीयन लेकर निल रिटर्न दाखिल करने वाले व्यापारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जानकारी दी गयी तथा विभाग द्वारा की जा रही रेकी के सम्बंध में भी सभा को अवगत कराया गया।


बैठक में व्यापारियों द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में दुकानों के आवंटन में देरी तथा आवंटन की प्रक्रिया व दुकानों के मरम्मत के सम्बंध में अवगत कराया गया, जिसके सम्बंध में मुख्य विाकस अधिकारी महोदय द्वारा अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका को उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, प्रमुख बैंकों के प्रबन्धक, जिले के प्रमुख व्यवसायी, उद्यमी व अन्य विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *