रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में अमहट फल एवं सब्जी व्यापार मंडल ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दिया मांग पत्र
प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि नवीन मंडी समिति अमहट में वहां के स्थानीय फल एवं सब्जी व्यापारियों के साथ 14 अगस्त रविवार को बैठक हुई थी जिसमें हम मौजूद रहे वहां पर व्यापारियों ने निम्नलिखित समस्याओं को बताया समस्याओं को विंदुवार आपको दे रहे हैं कार्यवाही का निवेदन है।
1—नवीन मंडी समिति अमहट में बहुत खाली स्थान पड़ा है कई खाली चबूतरे पड़े हैं निवेदन है कि नई दुकानों का निर्माण करवा कर तथा खाली पड़ी चबूतरों को व्यापारियों को आवंटित करवाने की कृपा की जाए।
2—मंडी समिति अमहट में व्यापारियों तथा किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था कराई जाए ।
3—मंडी समिति अमहट में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे थोड़ी सी ही बरसात हो जाने पर पूरी मंडी जलमग्न हो जाती है जिससे व्यापारियों का हजारों का नुकसान केवल जल भराव से हो जाता है अतः जल निकासी तथा नाली का निर्माण करवाने की कृपा की जाए।
4—मंडी में शेड नंबर पांच के पास शौचालय की गंदगी मल मूत्र आदि खुलेआम बहता है बरसात होने पर पूरी गंदगी दुकानों तक पहुंच जाता है जिससे पूरे मंडी में प्रदूषण फैल रहा है और फल व सब्जी प्रदूषित हो जा रही है जिससे बीमारी फैलने का भय है अतः निवेदन है कि इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
5—मंडी परिषद में सफाई का जो ठेका हुआ है उसमें सफाई कर्मियों की संख्या कम लगाकर सफाई कराई जा रही है मंडी अधिकारियों तथा कर्मचारियों की मिली भगत से केवल रूपया निकाला जा रहा है धरातल पर काम नहीं हो रहा है । निवेदन है की मंडी की साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
6—अमहट मंडी में किसानों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है निवेदन है कि किसानों के बैठने के लिए भी व्यवस्था कराई जाए।
7—अमहट मंडी में कैंटीन की व्यवस्था है लेकिन कैंटीन का अतिक्रमण हुआ है जिसको खाली करा कर कैंटीन चालू करने की कृपा की जाए।
8— मंडी निरीक्षक भीम प्रकाश तथा सुभाष पांडे नवीन मंडी अमहट में तथा अखिलेश प्रताप सिंह अमेठी मण्डी में कई वर्षों से एक ही जगह पर तैनात है जनपद के स्थानीय निवासी हैं जिसके चलते पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्य कर रहे हैं और दिनांक 14 सितंबर को मंडी में हुई बैठक के समय कई व्यापारियों ने इन लोगों पर व्यापारियों से अवैध वसूली करने तथा उत्पीड़न करने की शिकायत किया है।निवेदन है कि इन लोगों का स्थानीय स्तर पर स्थानांतरण करते हुए जांच करवरकर कार्यवाही करने की कृपा करें। मांग पत्र देने वालों में मोहम्मद शमीम, मेराज अहमदमोहम्मद नदीम मनोज कुमार जगराम सोनकर सहित अन्य मौजूद रहे
