
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
लखनऊ एयरपोर्ट पर आज भारी हंगामा हो गया। फ्लाइट कैंसिलेशन और घंटों की देरी से गुस्साए यात्रियों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई। भीड़ ने एक यात्री को जमीन पर पटककर बुरी तरह पीटा, उसके सिर में गंभीर चोट आई। हालात बेकाबू होने पर CISF और सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाला। घटना की कवरेज कर रहे कुछ मीडियाकर्मियों से भी अभद्रता की शिकायतें मिलीं
इंडिगो संकट के चलते उड़ानें आज भी सामान्य नहीं, लखनऊ एयरपोर्ट पर करीब 1000 यात्री फंसे हुए हैं। Airport पर अब भी अफरा-तफरी का माहौल
