सारस गांव हत्या कांड में पुलिस सक्रिय, एसपी ग्रामीण ने किया घटनास्थल का निरीक्षण


मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारस में हुई हत्या की सनसनीखेज घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की गहनता से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं, जिनके आधार पर मामले को सुलझाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और अति शीघ्र घटना का अनावरण कर दिया जाएगा। गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *