मानव सेवा सर्वोत्तम सेवा: कर्नल पंकज , सैकड़ों लोगों को बांटे कम्बल और गर्म वस्त्र

दीपक शर्मा जिला संवाददाता समाचार 18 न्यूज

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में कड़ाके की ठंड में बुधवार की सुबह कुतुबखाना घण्टाघर मजदूर के अड्डे पर सैकड़ों मजदूरों को गर्म वस्त्र ,कम्बल और चाय नाश्ता बांटा गया। सीमा की पुण्यतिथि पर कम्बल बांटते हुए कार्यक्रम के अतिथि कर्नल पंकज अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा सर्वोत्तम सेवा है इसको सभी को करते रहना चाहिए।इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि उनका क्लब पिछले 20 वर्षों से साल के अंतिम दिन को मानवता दिवस के रूप में मनाता आ रहा है और दिन भर कोई न कोई सेवा का काम करता है। इस कार्यक्रम के अतिरिक्त काशी वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराया गया और जरूरी सामान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महासचिव प्रदीप माधवार ,डा.सुरेश रस्तोगी,डा.अनिमेष मोहन,डा. रीति खरे, कल्पना सक्सेना,डा.अतुल वर्मा, इं. ए. एल.गुप्ता,राज कुमार सक्सेना,अभय सिंह भटनागर,, मुकेश सक्सेना,मधु वर्मा,सुधीर मोहन,मीरा मोहन,पंकज अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल,राजीव अस्थाना, आशु माधवार ,प्रकल्प सिन्हा, जाह्नवी,सहित कई लोगों ने उपस्थित रहकर विशेष सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *