
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
समाचार 18 न्यूज़ के लिए रोहित टंडन की खास रिपोर्ट
सुलतानपुर। विगत 19 मार्च को जनपद में हुए भारतीय हिन्दू नववर्ष के सफल आयोजन की चर्चा जनपद ही नही अपितु पुरे प्रदेश में हुई।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के इटावा स्थिति प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया जिसमें व्यापारीयों की सुरक्षा एवं विकास के मुद्दे पर गहन विचार विमर्श किया गया एवं साथ ही प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय को जनपद सुलतानपुर में आयोजित भारतीय हिन्दू नववर्ष के अभूतपूर्व एवं सफल आयोजन हेतु उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, जो की सुलतानपुर जनपद के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है।

इस मौके पर हिमांशु मालवीय ने बताया की वो देश हित, सनातन, एवं व्यापारियों के हित के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में हमारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों का साहासिक योगदन रहा ,
जिसके फल स्वरुप जिला ही नहीं पूरे प्रदेश में सुल्तानपुर के हिंदू नव वर्ष की चर्चा हो रही है|
प्रदेश कार्य समिति इटावा की बैठक में जिला संरक्षक विजय मिश्रा जी एवं जिला मंत्री सुनील सिंह जी उपस्थित रहे|
