चंडीगढ़, 31 जुलाई 2026: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माई भारत (MY Bharat) द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से राष्ट्रव्यापी ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत रविवार, 2 अगस्त 2026 को टैगोर थिएटर, चंडीगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा जागरूकता, खेल, संस्कृति एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से स्वस्थ, जिम्मेदार और नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है, जिससे नशा मुक्त भारत एवं विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार किया जा सके।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का देशभर के युवाओं को वर्चुअल संबोधन होगा। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के लगभग 10,000 स्थानों को जोड़ा जाएगा तथा एक करोड़ से अधिक युवाओं की भागीदारी अपेक्षित है। इनमें माई भारत स्वयंसेवक, माई भारत-एनएसएस स्वयंसेवक, युवा क्लबों के सदस्य, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, गैर-सरकारी संगठन तथा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी सामूहिक रूप से नशा मुक्ति शपथ लेंगे तथा नशा-मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प करेंगे। इसी अवसर पर 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी रविवार जनसहभागिता अभियान का शुभारंभ भी किया जाएगा, जिसके अंतर्गत खेल, फिटनेस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जन-जागरूकता गतिविधियां, माइंडफुलनेस तथा सामुदायिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के अंतर्गत 3 अगस्त 2026 को देव समाज कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर-45, चंडीगढ़ में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इनमें समूह नृत्य, समूह लोकगीत, माइम एक्ट, लघु फिल्म/रील, पेंटिंग, वाद-विवाद तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
माई भारत, चंडीगढ़ एवं चंडीगढ़ प्रशासन ने विद्यार्थियों, शिक्षण संस्थानों, युवा संगठनों, गैर-सरकारी संगठनों तथा सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी कर नशा मुक्त भारत के सामूहिक संकल्प को सशक्त बनाने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री विनय कुमार
जिला युवा अधिकारी, माई भारत, चंडीगढ़
मो.: 9805832503
श्री शिवधन शर्मा
राज्य निदेशक, माई भारत
मो.: 7988052654
Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.









