नई दिल्ली , 31 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महान स्वतंत्रता सेनानी और अदम्य साहस के प्रतीक शहीद उधम सिंह जी के शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने सरकारी आवास पर यहां संत कबीर कुटीर में शहीद उधम सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद उधम सिंह जी का अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के स्वाभिमान के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज एक अमर अध्याय है।
शहीद की शहादत को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “राष्ट्र उनकी वीरता, समर्पण और महान त्याग का सदैव कृतज्ञ रहेगा। जालियांवाला बाग हत्याकांड के न्याय के लिए उन्होंने जिस प्रकार का संकल्प और धैर्य दिखाया, वह अतुलनीय है।”
उन्होंने आगे कहा कि शहीद उधम सिंह जी का जीवन चरित्र और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को हमेशा देशभक्ति, त्याग और राष्ट्र सेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें ऐसे महान क्रांतिकारियों के आदर्शों को अपने जीवन में ढालकर देश और प्रदेश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए।
Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.










