बाल विवाह मुक्त भारत, 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन अंजुमन मदरसा हबीबिया इस्लामिया लाला का पुरवा में हुआ आयोजित

सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

सुल्तानपुर – जिलाधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के सह निर्देशन में मिशन शक्ति-फेज 5.0 के अन्तर्गत बाल विवाह मुक्त भारत, 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन अंजुमन मदरसा हबीबिया इस्लामिया लाला का पुरवा सुलतानपुर में किया गया।
संदीप सिंह द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया कि बाल विवाह सीधा असर न केवल लडकियों पर बल्कि उनके परिवार और समुदाय पर भी होता है। उनकी शिक्षा में रूकावट हो जाती है तथा उनकी मनासिक एवं शारीरिक रूप से चिंता अवसाद सम्मान की कमी हो जाती है। साथ ही बाल विवाह अधिनियम-2006 के तहत भी बच्चों जानकारी दी गयी। बाल विवाह के अन्तर्गत उपस्थित बच्चों को शपथ भी दिलायी गयी 

हेल्प लाइन नम्बर-1098, 1090, 112, 1076, 181 इत्यादि पर उपस्थित छात्राओं को जागरूक किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के साथ महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।
तद्ोपरान्त अंजुमन मदरसा हबीबिया इस्लामिया लाला का पुरवा सुल्तानपुर में बालको द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के अन्तर्गत रैली का भी आयोजन करके आम जनमानस को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर मो.इसराईल सिद्दीकी प्रधानाचार्य, मो. रिजवान उल्ला सहायक अध्यापक आलिया, शकील अहमद सहायक अध्यापक,मो. अयूब सहायक अध्यापक फौकानिया,मो. रफीक आधुनिकी करण अध्यापक आकाश कुमार, विजय कुमार विद्यालय अंजुमन मदरसा हबीबिया इस्लामिया लाला का पुरवा सुलतानपुर की छात्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *