बैठक में मानसून सीजन, कांवड़ यात्रा तथा आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर ट्राफिक की तैयारियों की विस्तृत चर्चा हुई। उप-राज्यपाल ने इस मानसून में जलभराव वाले स्थलों की संख्या 169 से घटकर 65 रहने, तथा इसके कारण यातायात संबंधी समस्याओं में आयी कमी पर संतोष जताया। उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि #ProjectSangam में नागरिकों की भागीदारी से यातायात प्रबंधन बेहतर हुआ है। बैठक में बताया गया कि यातायात उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई में तेजी आई है। विपरीत दिशा में वाहन चलाने के मामलों में कार्रवाई में 113% की वृद्धि हुई है, तथा ऐसे मामलों में 2,321 FIR दर्ज की गई हैं। इसी तरह अनधिकृत पार्किंग के विरुद्ध भी सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उपराज्यपाल ने कहा कि सड़कों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी और लोगों का सहयोग, ट्रैफिक जाम, नियमों के उल्लंघन और अतिक्रमण जैसी समस्याओं को कम करने में सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को सुरक्षित, व्यवस्थित और बिना परेशानी के यात्रा करने का अधिकार है। इसे सुनिश्चित करने में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.










