
जनपद मथुरा के छाता गोवर्धन रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह 2026 बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाया गया इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि फाल्गुन सभ्रांत लोगों व विद्यालय के प्राचार्य आचार्यों द्वारा झंडा रोहन कर तरंगे को सलामी दी गई।

उसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया, इस दौरान विद्यालय के बच्चों के द्वारा भाषण व संस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
इस दौरान वर्षा के द्वारा इंग्लिश भाषण दिया गया और 77 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उसने कहा हमें अभिमान है अपने भारतीय होने पर।

देश भक्ति गीत भगत सिंह पैदा तो होते हैं पर नाम बदल जाते हैं प्रस्तुत किया गया। वही कक्षा 10 के विद्यार्थी तृप्ति शर्मा, सचिन, खुशी, ललित चौहान आदि जो टॉपर रहे हैं ,उनको सम्मानित किया गया, इस दौरान बच्चू सिंह, फाल्गुन उर्फ कान्हा, राकेश कुमार, छैला जादौन, भोला मेंबर, प्राचार्य शशांक तिवारी, आचार्य भोजराज शर्मा, लोकेंद्र ,हेमसिंह, राजेंद्र, नवीन, दीपक मीडिया प्रभारी राजकुमार, सरिता, रेखा आदि मौजूद रहे।

