कपड़ा बाज़ार का मैत्री मैच हुआ

अचिन अरोड़ा उपसंपादक की खास रिपोर्ट

कानपुर कपड़ा बाज़ार का मैत्री मैच दिनांक 26 जनवरी 2026 को कानपुर साउथ के प्रथम बॉक्स क्रिकेट क्रिक्स जोन 128/427 एच-2 ब्लॉक किदवई नगर में खेला गया । सर्वप्रथम प्रातः 8 बजे शुभारम्भ झण्डा रोहण कानपुर कपड़ा कमेटी (रजि.) के वर्तमान अध्यक्ष व मुख्य अतिथि माननीय श्री वीरेन्द्र गुलाटी जी के द्वारा किया । तत्पश्चात रिबन कटिंग माननीय श्री अनिल कुमार जैन के द्वारा किया गया । तदुपरान्त विधिवत कार्यक्रम शुरू हुआ इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों के 64 खिलाड़ियों ने भाग लिया । जिनको प्रोत्साहित करने के लिए बाज़ार के लगभग 500 से ज़्यादा गणमान्य व्यापारी स्थल पर पहुँचकर एकता का परिचय दिया । खेलने वाले खिलाड़ियों के परिवार व रिश्तेदार भी अपनी अपनी टीम का उत्साह बढानें के लिये पहुचें ।
इस टॉर्नामेंट में नॉकआउट राउंड के हिसाब 10-10 ओवर का मैच हुआ जिसमें 8 टीमों में से 4 टीमें जीत कर सेमीफाइनल में पहुची । उसके बाद उन 4 टीमों का सेमी फाइनल हुआ जिसमें 2 टीमें जीत कर फाइनल में पहुची । उन दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच हुआ ।


सर्वप्रथम मैच
गणेश रत्नम क्रिकेट क्लब / ग्लोबस टाइटन्स के बीच खेला गया जिसमें
गणेश रत्नम क्रिकेट क्लब टीम जीती
दूसरा मैच
थ्री ओ ‘ क्लॉक ब्लास्टर / डी आर ए कैप्टिल्स के बीच खेला गया जिसमें
थ्री ओ ‘ क्लॉक ब्लास्टर टीम जीती
तीसरा मैच
राधा माधव स्ट्राइकर्स/ वंश स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया जिसमें
वंश स्ट्राइकर्स टीम जीती
चौथा मैच
मूडीस क्रिकेट टीम/ कमल ग्रुप सुपर किंग के बीच खेला गया जिसमें
मूडीस क्रिकेट टीम जीती
पहला सेमी फाइनल
गणेश रत्नम क्रिकेट क्लब / वंश स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया जिसमें
वंश स्ट्राइकर्स टीम जीती
दूसरा सेमी फाइनल
थ्री ओ क्लॉक क्रिकेट टीम/ मूडीज क्रिकेट टीम के बीच खेला गया जिसमें
मूडीज क्रिकेट टीम जीती
फाइनल
वंश स्ट्राइकर्स/ मूडीज क्रिकेट टीम के बीच खेला गया जिसमें
मूडीज क्रिकेट टीम जीती
बेस्ट बॉलर – गौरव मेहरा
बेस्ट बैट्समैन- सागर सचदेवा
मैन ऑफ़ मैच – आयुष अग्रवाल
मैन ऑफ़ सीरीज- आयुष अग्रवाल
इस तरह एक दिन के संक्षिप्त समय में अभूतपूर्व कार्यकर्म हुआ । अंत में कपड़ा कमेटी( रजि)जी के अध्यक्ष जी ने जीती हुई टीम को ट्रॉफी व सभी खिलाड़ियों को गोल्डमेडल पहनाकर सम्मानित किया, रनरअप टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रमुख समाज सेवी श्री अनिल कुमार जैन जी ने सिल्वरमेडल पहनाकर सम्मानित किया । बाकी सभी खिलाड़ियों को माननीय श्री कृष्णा कुमार गुप्ता (बब्बू जी) नें भी पुरस्कृत किया । मुख्य अतिथि जी ने इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए आश्वासन दिया कि हम जरूर आगे ऐसे आयोजन करवाते रहेंगे मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष श्री अमित दोसर जी व प्रधान सचिव श्री दीपक गुप्ता जी ने कहा व्यापारियों के आपस में जान-पहचान बढ़ाने का अच्छा प्रयास है , साथ ही समस्त कार्यकारणी के सदस्यों ने भरपूर सहयोग दिया , इस कार्यक्रम के आयोजक श्री संदीप जैन व श्री अंकित केशरवानी ने समस्त व्यापारी भाइयों. का धन्यवाद दिया मुख्य रूप से क्यान प्रिंट्स (प्र.) लिमिटेड सूरत , धनलक्ष्मी टेक्स्टो फैब (प्र.) लिमिटेड सूरत , राधा माधव क्रिएशन सूरत, थ्री ओ क्लॉक ,सूरत ,मूडीज लाउन्ज कानपुर, ग्लोबस हॉस्पिटल , दौलत राम अरोरा , कमल ग्रुप , गणेश रत्नम मार्किट ,वंश ग्रुप , श्री सरोजनी साड़ी सेन्टर , विन्ध्यावासनी साड़ी सेंटर , पवन एजेंसी , कृष्णा लीला साडीस का विशेष सहयोग से यह आयोजन भव्य हो सका ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *