दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, मैत्रीपूर्ण और बहुआयामी संबंधों को और मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
• लोक सभा अध्यक्ष ने भारत और केन्या के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों तथा दोनों देशों की ऐतिहासिक विरासत को आपसी संबंधों की मजबूत नींव बताया।
• दोनों पक्षों ने नियमित संसदीय संवाद, संसदीय शिष्टमंडलों के आदान-प्रदान और सांसदों के बीच अधिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।
• भारत की संसदीय प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण संस्था PRIDE के माध्यम से केन्या के सांसदों और संसदीय अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की पेशकश की गई।

• बैठक में संसदीय कार्यप्रणाली में प्रौद्योगिकी और AI के उपयोग तथा दोनों संसदों के बीच तकनीकी अनुभव और सर्वोत्तम संसदीय प्रथाओं को साझा करने पर चर्चा हुई।
• दोनों देशों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, समुद्री संपर्क, Blue Economy और डिजिटल विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया।
• भारत और केन्या के बीच People-to-People Connect को और मजबूत करने तथा सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाई देने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

• केन्या की संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थापना को भारत और केन्या के बीच गहरे ऐतिहासिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों का एक सार्थक प्रतीक बताया गया।
• दोनों पक्षों ने वैश्विक मंचों पर Global South की आवाज को मजबूत करने तथा साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
• दोनों नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि निरंतर संसदीय संवाद और आपसी सहयोग से भारत-केन्या संबंधों को नई ऊर्जा मिलेगी।

Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.










