चंडीगढ़, 16 अगस्त 2026: माननीय सांसद श्री मनीष तिवारी ने “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत डेरिया, सुखना चो वन क्षेत्र, चंडीगढ़ में आम का पौधा रोपित किया। आम चंडीगढ़ का राज्य वृक्ष है। यह पौधारोपण यू.टी. चंडीगढ़ वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण एवं हरित क्षेत्र विस्तार अभियान का हिस्सा है।

इस अवसर पर माननीय सांसद को चंडीगढ़ में हरित आवरण को मजबूत करने, पारिस्थितिक पुनर्स्थापना तथा वन क्षेत्रों के सतत प्रबंधन के लिए वन विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों से अवगत कराया गया। उन्हें चल रहे वानिकी कार्यों तथा जैव विविधता को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई।

माननीय सांसद ने इसके बाद डेरिया स्थित हाई-टेक नर्सरी का दौरा किया। उन्होंने नर्सरी के संचालन में विशेष रुचि दिखाई तथा गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री के उत्पादन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पौधों के कम लागत में उत्पादन तथा पौधारोपण की आवश्यकताओं को किफायती एवं सतत तरीके से पूरा करने के लिए नर्सरी के उपयोग हेतु विभाग के प्रयासों की सराहना की।

पीएम श्री राजकीय विद्यालय, धनास के विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और माननीय सांसद की उपस्थिति में पौधे रोपे। विद्यार्थियों की भागीदारी ने पर्यावरण संरक्षण में युवा पीढ़ी की भूमिका तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के महत्व को रेखांकित किया।

श्री मंदीप सिंह बराड़, गृह सचिव-सह-सचिव वन, चंडीगढ़, मुख्य वन संरक्षक श्री सौरभ कुमार, वन संरक्षक श्री अनूप कुमार सोनी तथा उप वन संरक्षक श्री सत्येंद्र मौर्य सहित वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.










