छाता में त्रिमूर्ति शिव जयंती 90 वीं जन जागरण शिव संदेश यात्रा निकाली गई।

नगर में वह शिव महिमा का गुणगान।

मंगलवार को प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू राजस्थान के स्थानीय सेवा केंद्र बरसाना चौराहा छाता के द्वारा 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती जन जागरण शिव संदेश यात्रा कस्बा में निकाली गई ।इस दौरान नगर भ्रमण करते हुए यात्रा विभिन्न मार्गो से निकल गई, यात्रा बरसाना चौराहा, शेरगढ़ चौराहा ,छतरी, मैन मार्केट ,गोवर्धन चौराहा होते हुए वापस बरसाने केंद्र पर आकर संपन्न हुई यात्रा में सद्गुण अवगुण विकारों एवं व्यसन मुक्ति तथा परम सत्य “के स्लोगन व नारों ने समाज में एकता एवं विश्वास का संदेश दिया ,शिव संदेश यात्रा में क्षेत्रीय ब्रह्मा कुमार कुमारी हाथों में शिव ध्वज लेकर अच्छी सुंदर वेशभूषा में चल रहे थे। तथा शिवलिंग को आकर्षित रूप से सजाकर भक्ति में गीत बजते हुए डीजे चल रहा था

यात्रा का जगह-जगह कस्बे में स्वागत किया गया ,वहीं शिवलिंग की पूजा भी लोगों द्वारा की गई, तथा लोगों ने अपना श्रेष्ठ भाग्य का आशीर्वाद शिव बाबा से प्राप्त किया, यात्रा को सफल बनाने में मुख्य रूप से छाता केंद्र प्रभारी वो के ज्योत्सना दीदी , वीके विनोद भाई, वीके अशोक भाई, वीके रूप सिंह भाई शामिल रहे। केंद्र प्रभारी जोत्सना दीदी ने कहा की सर्वधर्म के पिता एक ही हैं,मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोग नूर इलाही अल्लाह कहते हैं, सिख धर्म को मानने वाले लोग ओंम कार सतनाम कहते हैं,

कृषियन लोग गॉड इज लाइट कहते हैं,और हिंदू परमपिता परमात्मा शिव नारायण कहते हैं, परंतु निराकार ज्योति स्वरूप ही परमात्मा है, वही रामकृष्ण का स्वरूप है ,वही सब लोगों की आत्माओं का पिता है,निराकार है शिव ज्योति स्वरूप है।

इस मौके पर संतोष दीदी, शीतल, मनीषा, पुष्पा ,लक्ष्मी, आशा, अनीता आदि बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *