निवर्तमान कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विजय मिश्रा, व्यापार मंडल में हुऐ शामिल।

समाचार 18 न्यूज़ के लिए रोहित टंडन की रिपोर्ट
सुल्तानपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं निवर्तमान कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन ने आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के दिशा निर्देशन एवं जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह राज के नेतृत्व में व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।
विजय मिश्रा एक वरिष्ठ भाजपा नेता की छवि के साथ-साथ व्यवसाय क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते हैं, उनके द्वारा विजय मेडिकल एजेंसी का संचालन कुशलता पूर्वक किया जाता है, इसी के चलते उन्होनें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं व्यापारी हितों के लिए सदैव संघर्षित रहने वाले संगठन में अपना विश्वास दिखाते हुए, संगठन के वरिष्ठ जिला महामंत्री अम्बरीश मिश्रा के द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर हिमांशु मालवीय ने कहा कि,विजय मिश्रा जी को भविष्य में संगठन के महत्वपूर्ण पद पर रहकर अपनी कार्य कुशलता से व्यापारी एवं व्यापार मंडल को एक शीर्ष स्थान पर पहुंचाने का कार्य करना है, जिस पर विजय मिश्रा द्वारा यह आश्वासन दिया कि वह व्यापारी हितों के लिए संगठन के साथ सदैव तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *