श्री विष्णु फाउंडेशन की पहल पर हुआ सामूहिक विवाह, उमड़ा जनसैलाब

कानपुर। क्षेत्र के ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर बिरहर के पवित्र प्रांगण में सोमवार को सेवा और समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला। श्री विष्णु फाउंडेशन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पांच जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। समारोह को सफल बनाने में समाजसेवी शिवम यादव का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग और प्रयासों से पूरे आयोजन को भव्य रूप मिला। समारोह की खास बात यह रही कि फाउंडेशन की ओर से सभी नवदंपतियों को गृहस्थी का पूरा सामान और उपहार दिए गए। प्रत्येक जोड़े को 5-5 सोने के नग (आभूषण) सहित दहेज का समस्त आवश्यक सामान भेंट कर विदा किया गया। विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों में जयकुमार-दीपिका, अमन कुमार-श्रेया, सुरजीत-आकांक्षा देवी, अम्बुज कुमार-रोली और मनोज-सिमरन कौर शामिल रहे। फाउंडेशन की ओर से नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान भेंट कर आशीर्वाद के साथ विदा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विष्णु स्वरूप अवस्थी, सत्यम अवस्थी, शिवम् यादव, आशीष द्विवेदी और रमाशंकर बाजपेई मौजूद रहे।
साढ से साहिल अली की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *