विश्व हिंदू महासंघ कानपुर मंडल की परिचयात्मक बैठक हुई संपन्न

कानपुर। विश्व हिंदू महासंघ कानपुर मंडल की परिचयात्मक बैठक हुई संपन्न। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के मण्डल प्रभारी कानपुर जगत पाण्डेय द्वारा केशव वाटिका आवास विकास 1 कल्यानपुर कानपुर में हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अवस्थी ने की और संचालन अनिल शास्त्री ने किया।बैठक में कानपुर मण्डल के जिला फर्रुखाबाद,कन्नौज, औरैया, इटावा, कानपुर देहात और कानपुर नगर के निवर्तमान जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष विभा दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह, प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री प्रवीण सिंह चंदेल,अधिवक्ता प्रकोष्ठ के ज्ञानेश्वर मिश्रा, धर्माचार्य प्रकोष्ठ के मुकुंद महराज, अनिल दुबे लोगो ने सनातन और विश्व हिंदू महासंघ संगठन विस्तार पर चर्चा की। कन्नौज जिला से बादाम कठेरिया, जगदीश सेंगर, डॉ लाखन सिंह, इटावा से अभिषेक कठेरिया, फर्रुखाबाद से रवि बाजपेई, सुनीता अग्निहोत्री, औरैया से अमित यादव, गौरव बाजपेई, कानपुर देहात से विक्रम सिंह सेंगर, ऊषा देवी, कानपुर नगर से डॉ शंकर सिंह, अधिवक्ता प्रमोद यादव, ललित नारायण पाण्डेय, अधिवक्ता अवधेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष किरन जी डॉ प्रियंका सिंह हरदीप सिंह सहगल, बृजेश तिवारी आदि लोगो ने अपनी बात रखी। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के मंडल प्रभारी कानपुर जगत पाण्डेय ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ संगठन में आज की बैठक विश्व हिंदू महासंघ संगठन में जिला अध्यक्ष बनने के लिए आए हुए आवेदक को 25 सदस्य बनाकर दे। और जिला में सार्वजनिक बैठक कर जिला अध्यक्ष प्रदेश द्वारा अनुमोदन पर घोषित किया जाएगा। उसके बाद सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष घोषित होंगे।25 जुलाई तक सभी जिला अध्यक्ष घोषित होने है।सभी जिला के लोग बैठक तिथि बताएंगे। और मण्डल या प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होकर गठन सुनिश्चित करेंगे।काम करने वाले को प्राथमिकता दिया जाएगा। कार्यकम में शामिल सुमन सक्सेना,गीता तिवारी, प्रदीप गुप्ता, डॉ राजा सिंह, योगीराज अंकित, मोनी, उमेश मिश्रा, प्रमोद जायसवाल, आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *