बांग्लादेश: पूर्व PM खालिदा जिया का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार | Samachar 18 News

  • बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का शव राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया,ख़ालिदा ज़िया के जनाज़े की नमाज़ नेशनल पार्लियामेंट बिल्डिंग के साउथ प्लाज़ा में अदा की गई

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी चेयरपर्सन ख़ालिदा ज़िया के जनाज़े की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को उनके शव को राजकीय सम्मान के साथ ढाका में दफ़ना दिया गया.

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और तीन बार इस पद पर रहीं ख़ालिदा के शव को ढाका के ज़िया उद्यान में दफ़नाया गया है.

उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति ज़िया उर रहमान की क़ब्र भी यहीं है.

ख़ालिदा ज़िया के जनाज़े की नमाज़ नेशनल पार्लियामेंट बिल्डिंग के साउथ प्लाज़ा में अदा की गई.

इस मौक़े पर बड़ी संख्या में लोगों के साथ-साथ बीएनपी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद थे.

इनके अलावा जनाज़े की नमाज़ के दौरान अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार प्रोफ़ेसर मोहम्मद यूनुस के साथ-साथ अलग-अलग मंत्रालयों के सलाहकार और बांग्लादेश सुरक्षाबलों के प्रमुख भी मौजूद थे.

पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी ढाका पहुंचे थे और उन्होंने ज़िया के बेटे तारिक़ रहमान से भी मुलाक़ात की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *