अपने हक की लड़ाई के लिए हमें अपने संगठन को करना होगा मजबूत— रवीन्द्र
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
सुल्तानपुर, तहसील जयसिंहपुर के बरौसा बाजार में जयसिंहपुर तहसील अंतर्गत सभी बाजारों के व्यापारियों के साथ एक व्यापारी महापंचायत का आयोजन तहसील महामंत्री जयसिंहपुर सत्यम शुक्ला के कैंप कार्यालय पर हुआ।
महापंचायत में प्रमुख रूप से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता तथा जयसिंहपुर बाजारों के पदाधिकारी तथा व्यापारी शामिल हुए।
महापंचायत में प्रत्येक बंजारों की समस्याओं के बारे में चर्चा हुई तथा संगठन को और मजबूत बलशाली ताकतवर बनाने को लेकर मंत्राड़ा हुई।
लगभग बाजारों से विद्युत समस्या विद्युत विभाग के लापरवाही से अधिक बिल आना उसके सुधार के लिए कर्मियों द्वारा अनुगाही का प्रयास करना आदि समस्याएं रही तथा लगभग बाजारों में नालियां जाम होने के कारण बरसात में पानी सड़कों पर बहने की शिकायत व्यापारियों ने किया। बंजारों के व्यापारियों ने यह भी बताया कि यदि व्यापारियों के साथ कोई घटना होती है तो संबंधित थाने पर व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जाता लगभग बाजारों के लोगों ने यह भी बताया कि फूड विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने साथ प्राइवेट व्यक्तियों को लेकर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर नमूना भरने का भय दिखाकर अवैध वसूली का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारियों की सभी समस्याओं के बारे में श्रीमान जिला अधिकारी महोदय तथा पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर निदान करवाया जाएगा पुलिस संबंधी समस्या को व्यापारी प्रत्येक माह होने वाली व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में अपनी समस्याओं को लिखित रूप से दें जिसमें सभी समस्याओं का निदान होगा।
संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि तथा तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता को सभी बाजारों में सदस्यता करने तथा संगठन का पुनर्गठन करने बाजारों में शपथ ग्रहण कराने का निर्देश देते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
इस महा पंचायत में बरौसा बाजार अध्यक्ष उदय प्रताप शुक्ला, सुदनापुर बाजार अध्यक्ष आशुतोष वर्मा दोस्त पुर अध्यक्ष अजय सोनी, मोतीगर पुर अध्यक्ष मुकुंद मिश्र, राम जी पांडे ठाकुर प्रसाद रवीन्द्र मोदनवाल बिनोद मोदनवाल, सज्जन मिश्र, कृपा शंकर मिश्र, विनोद अग्रहरिविराट मिश्र आदि उपस्थित रहे।
