बोम्बे हौजरी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शीत परिधान 2025 प्रदर्शनी का हुआ समापन

एक ही छत के नीचे 59 कम्पनियों के शीत परिधान कलेक्शन रहे उपलब्ध, थोक व्यापरियों की उमड़ी भीड़

बरेली। नैनीताल रोड स्थित होटल निर्वाना में बोम्बे हौजरी प्रतिष्ठान द्वारा तीन दिवसीय शीत परिधान 2025 की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय चली शीत परिधान प्रदर्शनी का समापन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में थोक एवं रीटेल व्यापरियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे 59 कम्पनियों के शीत परिधान कलेक्शन उपलब्ध रहे।

कानपुर, मुंबई एवं लुधियाना, दिल्ली, कलकत्ता, अहमदाबाद आदि शहरों से आये हुए परिधान व्यापरियों ने शीत परिधानों के नये 2025 कलेक्शन को प्रदर्शनी में रखा, जिसमेँ बच्चों से लेकर बड़ों के मेल व फीमेल शीत बस्त्रों का नया कलेक्शन देखा गया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में बरेली ही नहीं, बल्कि दूर दूर से व्यापारी इस शीत परिधानों की नयी 2025 बैरायटी को देखने उपस्थित रहे।


बोम्बे हौजरी के संस्थापक एवं चेयरमैन रोमी सेठी के अनुसार 1960 से लेकर 2023 तक उनकी तीसरी पीढ़ी लगातार थोक परिधानों के इस व्यवसाय को आगे बढ़ा रही है। बोम्बे हौजरी के सीईओ एवं रोमी सेठी के पुत्र गीत सेठी के अनुसार उनका निरंतर प्रयास बेह्तरीन करने के लिए रहता है। जिसकी बजह से लोगो का बोम्बे हौजरी के साथ एक विश्वास का नाता बना हुआ है। प्रदर्शनी में सियाराम एवं मोंटी कार्लो एवं लक्स कॉजी आदि कम्पनियों के स्टाल पर शीत परिधानों की विशाल रेंज आये हुए व्यापरियों को बहुत पसंद आयी। प्रदर्शनी में मेगा ड्रा का भी आयोजन किया गया जिसमें बोम्बे हौजरी के संस्थापक एवं चेयरमैन रोमी सेठी एवं सीईओ गीत सेठी के कर कमलों द्वारा एस कुमार, बिलारी को टीबी, वाशिंग मशीन एवं फ्रिज तथा शगुन गारमेंट्स, पूरनपुर को म्युजिक सिस्टम ड्रा द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आए सभी आगंतुकों का संस्थापक एवं चेयरमैन रोमी सेठी एवं सीईओ गीत सेठी ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *