शिवानी सिंह और प्रिया सिन्हा का बोलबम गीत ‘बैले बनल बा सफारी’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना वैसे तो साल के बारहों महीने होती रहती है मगर पूरे एक महीना सावन में भोलेनाथ की पूजा अर्चना का एक अलग रौनक देखने को मिलती है। कांवरिया बम समूह को जल लेकर बाबा धाम जाते हुए देखकर व चारों ओर भोले बाबा के गीत सुनकर मन अति प्रसन्न हो जाता है। यह पूरा महीना शिवमय और भक्तिमय हो जाता है। ऐसे में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी नित नए बोलबम गीत रिलीज करके शिवभक्तों और श्रोताओं का दिल जीत रही है। इसी कड़ी पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह की मधुर आवाज गाया हुआ और अदाकारा प्रिया सिन्हा की अदाकारी से सजा हुआ भोजपुरी बोलबम गीत ‘बैले बनल बा सफारी’ रिलीज किया है। ये गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस बोलबम गीत में दिखाया गया है कि शिवालय के बाहर भोलेनाथ धूनी रमाये बसहा बैल के साथ विचरण कर रहे हैं। उनका रूप देखकर गउरा बहुत खुश होती हैं और अपनी सखियों को प्रसन्न मन से भोला बाबा को दिखाने लगती हैं, मगर उनकी एक सखी प्रिया सिन्हा उनसे कहने लगती है कि…
‘रहे के ना घर बा, छानी न छप्पर बा, गउरा तोहर दूल्हा मदारी कि हे राम बैले बनल बा सफारी, अब किनिही ना तोहरा ला गाड़ी कि हे राम बैले बनल बा सफारी, भेषवा से लागे भिखारी कि हे राम बैले बनल बा सफारी…’

लिंकः https://youtu.be/-O1BtIJIKy8?si=XrVGYzOtAYGP9NNz

इस गाने को लेकर सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘यह बोलबम गीत बहुत ही शानदार गाना बनाया गया है। इस गीत का सिचुएशन बहुत प्यारा बनाया गया है, जिसे देखकर व सुनकर श्रोताओं के मन झूम रहा है। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी को थैंक्यू। आप सब मुझ पर ऐसे ही अपना प्यार, आशीर्वाद बनाये रखें, यही निहोरा करती हूं।’
वहीं एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा ने कहा कि ‘इस गीत का पिक्चराइजेशन बहुत बेहतरीन किया गया है। इस बोलबम गीत पर परफार्मेंस करके मुझे बहुत अच्छा लगा। इस गीत को भरपूर प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम गीत ‘बैले बनल बा सफारी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर रौनक शाह, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *