प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय व जिलाध्यक्ष विजय प्रधान ने पदाधिकारियों के साथ मौके पर जाकर उदासीन संगत आश्रम गुरुद्वारा में पहुंचकर वहां निवास कर रहे है व्यापारियों और उनके परिवारजनों से मुलाकात की
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
सुल्तानपुर, दिनांक 12 जुलाई दिन शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय और जिला अध्यक्ष विजय प्रधान के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों के साथ सुल्तानपुर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ नाका स्थित सैकड़ों वर्षों से स्थित उदासीन संगत आश्रम गुरुद्वारे में पहुंचकर मौके की स्थिति का जायजा लिया और व्यापार कर रहे है लोगों और उनके परिवारजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
किरायदारों ने अवगत कराया कि उक्त प्रकरण पर घटनास्थल पर एक बार भी लेखपाल व तहसीलदार जांच हेतु नहीं आए हैं। व्यापार मंडल ने उक्त प्रकरण पर हर स्तर पर लड़ाई लड़ने की बात कही और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
इस मौके पर गोपालजी सोनी, अमरचंद्र साहू, भाजपा महिला मोर्चा सुल्तानपुर की निवर्तमान जिला मंत्री मंजू सागर कसौधन, सतवंत कौर, भगवंत कौर, मनप्रीत सिंह, राजकुमारी विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, हरजीत कौर, दिवेश सागर आदि मौजूद रहे।
