शंकर मेडीकेयर में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर 25 लोगों ने किया रक्तदान।
जिला पंचायत सदस्य हेमराज एडवोकेट ने दिया जन्मदिन पर रक्तदान का संदेश।
छाता मथुरा।
जिला पंचायत सदस्य हेमराज गुर्जर एडवोकेट के जन्मदिन पर छाता में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, इसमें 25 रक्तदाता रक्तदान कर महादानी बने।
कस्बा छाता स्थित शंकर मेडिकेयर सेंटर पर लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक मथुरा के सौजन्य से जिला पंचायत सदस्य हेमराज एडवोकेट जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ हेमराज एडवोकेट द्वारा फीता काटकर किया गया, शिविर में आसपास के लोगों समाजसेवियों के द्वारा पहुंचकर स्वैच्छिक रक्त दान किया। वही ब्लड बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर राजकुमार बघेल द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। रक्तदान देने आए दलवीर सिंह ,पवन , जीतपाल उर्फ जीतू ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में कोई भी कमजोरी बीमारियां नहीं रहती हैं। वही हेमराज गुर्जर ने बताया कि मेरे जन्मदिन के उपलक्ष्य में शंकर मेडिकल सेंटर के डायरेक्टर मेरे अजीज दोस्त प्रवीण वाष्णेय के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, मेरे दोस्त युवा रक्तदान को भारी बारिश में भी निकल पड़े ऐसे महादानियों को मेरा सलाम। उनके द्वारा सभी युवा साथियों से रक्तदान करने की भी अपील की गई। इस दौरान ब्लड बैंक का स्टाफ उमेश शर्मा ,तनिष्क शर्मा, निकेश चौरसिया, सलमान खान उपस्थित रहे ।
वहीं नरेश ठाकुर, राजू गुप्ता, हेमंत, वारिस, अवतार ,पुष्पेंद्र ,संदीप, मनीष, कुलदीप ,कन्हैया ,लोकेंद्र, विशाल ,शैलेंद्र ,अनिल, लक्ष्मण आदि यह लोग बने महादानी बने।
