अयोध्या। मुंबई के प्रतिष्ठित व्यवसायी युवा जैन संघ के प्रतिनिधि डॉ गिरीश भाई सत्रा जी द्वारा अयोध्या स्थित गीता भवन परिसर में एक वृहद गौशाला का निर्माण कराया जाएगा, इसकी जानकारी देते हुए विश्व हिंदू महासंघ ( गौरक्षा प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे ने बताया कि यह गौशाला जीव दया केंद्र के रूप में काम करेगी, इस गौशाला में गोवंशों के अलावा अन्य जीव जंतुओं के भी चिकित्सा हो सकेंगे, अयोध्या में बंदरों की संख्या बहुत अधिक है आए दिन बिजली के करंट या अन्य गतिविधियों में घायल हो जाते हैं इनके पड़कर चिकित्सा में प्रशिक्षित कर्मियों की आवश्यकता होती है यह सुविधा भी इस गौशाला पर उपलब्ध होगी, गौशाला में गोवंश से अर्जित दूध को अयोध्या के जिन मंदिरों में गौशालाएं नहीं है वहां संतो, तथा भगवान के भोग प्रसाद के लिए दूध प्रसाद निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा,
उन्होंने बताया कि डॉ गिरीश भाई सत्रा 5 वर्षों से उत्तर प्रदेश की गौशालाओं का भ्रमण करते रहते हैं उन्होंने एटा आगरा, बरेली, गाजीपुर, कौशांबी,,प्रयागराज, मिर्जापुर, अयोध्या, गोंडा, सुल्तानपुर, बांदा ,चित्रकूट, काशी, मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोला गोकर्णनाथ, जिले में स्थापित गौशालाओं को समय-समय पर आर्थिक सहयोग गोवंशों के लिए हरा चारा,भूसा, आज उपलब्ध कराया है, इसी क्रम को उत्तर प्रदेश में स्थाई करने के लिए उन्होंने अपने माताजी के नाम से इस गौशाला को बनाने का संकल्प लिया है, जिससे गोवंशों की सेवा के साथ-साथ जीव मात्र की सेवा के कल्याण का कार्य अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में प्रारंभ हो, यह गौशाला आगामी दो माह में पूरी तरह कार्यरत हो जाएगी।
