तमाम मुद्दों पर किया विचार विमर्श, पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने पर हुई चर्चा।
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज पयागीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उनका हाल चाल लिया, साथ ही विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श भी किया। वहीं पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने, सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का पात्रों को लाभ दिलवाने पर भी वार्ता हुई। विनोद सिंह ने साफ कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता है। लिहाजा हमें उसपर डटकर कार्य करना है। वहीं इसके पहले कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कैंप कार्यालय पर विधायक विनोद सिंह ने तमाम क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और हालचाल लिया। इसके साथ ही आवास पर पहुंचे बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महासचिव दिनेश दूबे को विधायक विनोद सिंह ने बधाई और शुभकामनाएं दी, साथ ही अधिवक्ताओं का हमेशा सहयोग करने का भरोसा भी दिलाया। वही आवास पर आए अन्य तमाम लोगों की उन्होंने समस्याओं को सुना और उसका निस्तारण भी किया।
