खिचड़ी भोज बना भाजपा की संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन रीना जायसवाल के नेतृत्व में एकजुट दिखा नगर संगठन

रिपोर्ट रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़
सुलतानपुर नगर भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक तैयारियों का स्पष्ट संदेश देते हुए मकर संक्रांति के अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में मोती महल मैरिज लॉन, बांसी में आयोजित खिचड़ी भोज ने शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया। सनातन परंपरा के आवरण में हुए इस आयोजन में भाजपा का नगर संगठन एकजुट और सक्रिय नजर आया।
कार्यक्रम की कमान संभाल रहीं रीना जायसवाल ने मंच से स्पष्ट किया कि भाजपा केवल चुनावी दल नहीं, बल्कि सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना की वाहक है। उन्होंने कहा कि “सनातन परंपराओं से जुड़े ऐसे आयोजन संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करते हैं और कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधते हैं।” उनके नेतृत्व में नगर इकाई की बढ़ती सक्रियता को राजनीतिक हलकों में महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
इस आयोजन में भाजपा के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी की भूमिका रणनीतिक रही। उन्होंने संगठन की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भाजपा का मीडिया तंत्र अब केवल प्रतिक्रियात्मक नहीं, बल्कि आक्रामक और तथ्यात्मक संवाद की दिशा में आगे बढ़ चुका है।
खिचड़ी भोज में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, विधायक विनोद सिंह के पुत्र पुलकित सिंह, डॉ. एम.पी. सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह, सीता शरण त्रिपाठी, अरुण द्विवेदी, संदीप सिंह, संदीप गुप्ता, आशीष सिंह रानू, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा निषाद, मंजू तिवारी, योगेश निषाद, सभासद अंतिमा गुप्ता, अनुराग पांडेय, सौरभ पांडेय, महामंत्री विजय त्रिपाठी, सभासद अफजाल अंसारी, राधेश्याम पांडेय , उपमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह आयोजन सिर्फ भोज नहीं, बल्कि नगर संगठन को धार देने और नेतृत्व के प्रति विश्वास दिखाने का मंच था। कार्यक्रम के ज़रिये भाजपा ने यह संकेत भी दे दिया कि नगर स्तर पर संगठन पूरी तरह चुनावी मोड़ में आ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *