रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
लखनऊ, जनता दल यूनाइटेड,उत्तर प्रदेश
पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 07 अगस्त 2025 दिन बृहस्पतिवार को प्रातः11 बजे होगी समस्त सम्मानित पदाधिकारीगण , समस्त जिला प्रभारी, समस्त जिला अध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्यों को अवगत कराना है कि पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 07 अगस्त 2025 दिन बृहस्पतिवार को प्रातः11 बजे से पार्टी के प्रदेश कार्यालय ( 38 डी, मेज़र बैंक्स रोड ,विधानसभा गेट नंबर 6 के सामने) लखनऊ में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप सिंह पटेल जी करेंगे । बैठक में प्रदेश स्तर पर पार्टी संगठन की समीक्षा करने, जिन जिलों में प्रभारी नियुक्त हो चुके हैं वहां के जिला संगठन की समीक्षा करने,पार्टी की प्रदेश के अन्य जिलों में होने वाले आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा तय करने, प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के चुनाव लड़ने की रूपरेखा पर विचार करने, प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने के लिए अपने महत्वपूर्ण विचार रखने एवं बहुमूल्य सुझाव देने के लिए पार्टी के समस्त सम्मानित प्रदेश पदाधिकारीगण , समस्त जिला प्रभारी, समस्त जिला अध्यक्ष, समस्त प्रवक्ता उपस्थित रहे
