दीपक शर्मा समाचार 18 न्यूज़ जिला संवाददाता
बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग बच्चे का अपहरण कर ब्लेड से गला काट कर हत्या करने के बाद फिरौती मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्म रक्षार्थ में चलाई गई गोली से आरोपी के दाहिने पैर व बाएं पैर में लगी गोली से घायल अवस्था में इलाज हेतु सीएचसी फतेगंज पश्चिमी ले जाया गया।आरोपी से घटना में खेत से आलाकत्ल बच्चे का शव तथा तमंचा कारतूस, ब्लेड तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की गई है।तथा पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसीम पुत्र नफीस अंसारी निवासी ग्राम टिटौली थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली बताया है। तथा घटना कारित करने की बात कही है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की निशानदेही से बच्चे का शव बरामद कर पोस्ट मार्टम को भेज दिया।तथा पोस्ट मार्टम के बाद बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
वहीं एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध हत्या, अपहर जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
