
बरेली सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक राकेश मिश्र सर के निर्देशानुसार डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ सर के प्रोत्साहन पर अलखनाथ डिवीवीजन द्वारा कान्ति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में वहुदिवसिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर सर द्वारा विद्यालय की छात्राओं को आग बुझाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रशिक्षित किया इसके साथ ही प्रमोद डागर सर ने आपदा के विषय में विस्तार से जानकारी दी। आपदा के प्रकार जैसे नेचुरल डिसास्टर व मैन मेड डिजास्टर दोनों के विषय में बारीकी से समझाया। आपदा में फंसे लोगों को कैसे बचाया जाता है, घायलों को किस प्रकार बचाया जाता है इन सभी का अभ्यास व प्रदर्शन किया गया।

प्रशिक्षण में आई.सी.ओ. श्रीमती नीतू द्विवेदी, सैक्टर वार्डन शंकर शर्मा, सक्षम शर्मा का सराहनीय सहयोग रहा। प्रशिक्षण के उपरांत डिविजनल वार्डन अन्जय अग्रवाल ने स्कूल प्रबंधन प्रधानाचार्य व शिक्षिकाओं का प्रशिक्षक सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर सर व उपस्थित सहयोगी वार्डनों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
