भोजपुरी गायकी की दुनियां में सिंगर गोल्डी यादव का नाम का सितारा खूब चमक रहा है। वह जो भी गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से गाती हैं, वह संगीतप्रेमियों के बीच काफी सराहा जाता है। वहीं बात करें भोजपुरी सिनेमा में टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार अदाकारा माही श्रीवास्तव की तो अपनी मोहक अदा से कयामत ढाकर करोड़ो दिलों पर राज कर रही हैं। वह जब-जब साड़ी पहनकर अपने फैंस एवं आडियंस से रूबरू होती हैं तो सबकी धड़कने तेज हो जाती हैं। ऐसे में बहुत प्यारा भोजपुरी लोकगीत ‘सौतिनिया जरि जरि जाय’ में खूबसूरत अदाकारा माही श्रीवास्तव एक बार फिर देसी लुक में साड़ी पहनकर लोगों पर बिजली गिरा रही हैं और दिलकश अदा से सबको लुभा रही हैं। इस गाने को मधुर आवाज में फेमस सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। उनकी सुरीली स्वर श्रोताओं के कानों मिसिरी से घोल रही है। यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव सोलहो श्रृंगार किये अपने गोतिन के पास गुजरती है और उसे अपना शौक-श्रृंगार दिखाती है। यह करके उसे बहुत मजा आता है। इस बात को वह अपने सहेलियों को बताते हुए कहती हैं कि…
‘गोतिनिया जरि जरि जाय, सौतिनिया जरि जरि जाय, अरे राजा कीनल जब पहिनी झुलनिया, सौतिनिया जरि जरि जाय, राजा कीनल जब पहिनी झुलनिया, गोतिनिया जरि जरि जाय…’
लिंकः https://youtu.be/EjlKCtaY8QE?si=lKn3hEJ4kD1PPakR
इस गाने को लेकर सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘ये सांग घर परिवार से जुड़ा हुआ है। ऐसे गीत गाने का अपना अलग ही आनंद है। ये गीत गाकर मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा। ऐसा बढ़िया गीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद!’
वहीं माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गाने का सिचुएशन बहुत प्यारा है, जोकि फुल इंटरटेनिंग है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर बहुत बड़े कला और संगीत प्रेमी हैं, इसीलिए वे हमेशा नये-नये कॉन्सेप्ट पर फ़िल्म और गाने बनाते हैं। इस गाने को ऑडियंस भरपूर प्यार दे रहे हैं। इसके लिए मैं सभी श्रोताओं और दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘सौतिनिया जरि जरि जाय’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कयामत ढा दिया है। उनके साथ पति की भूमिका में एक्टर जानू यादव ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
