इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी सुल्तानपुर शाखा द्वारा राखी कार्यक्रम सम्पन्न

 

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
सुल्तानपुर, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान द्वारा संचालित
नागा बाबा वनवासी आश्रम सीताकुंड घाट कुशभवन पुर सुल्तानपुर
के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों के बीच रक्षा बंधन का कार्यक्रम रेड क्रॉस सोसाइटी सुल्तानपुर के चेयरमैन डॉ डीएस मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
आश्रम के बच्चों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई गई साथ ही उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किया जाएगा आश्रम के संचालक श्री सुरेंद्र जी द्वारा कक्षा 12 के बच्चों के लिए गणित और भौतिक विज्ञान के पुस्तक के लिए आग्रह किया गया। चेयरमैन डॉ डीएस मिश्रा द्वारा शीघ्र ही पुस्तक को आश्रम के बच्चों को पहुंचाया जाएगा।
इस आश्रम में आदिवासी क्षेत्रों सोनभद्र ,बहराइच सहित आठ जिलों से 22 बच्चे रहकर पढ़ाई कर रहे है। आश्रम द्वारा बच्चों को भोजन वस्त्र , पठन पाठन की सामग्री ,रहने खाने की सम्पूर्ण व्यवस्था की जाती है। यह सभी बच्चे उन आदिवासी क्षेत्रों से है जहां धर्मांतरण करने और कराने वाली शक्तियां बहुत सक्रिय है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण और मानवता की रक्षा के लिए संघ के इस पुनीत कार्य के लिए हृदय से धन्यवाद।
इसके साथ ही आनंद भवन वृद्धा आश्रम में भी राखी का त्यौहार बुजुर्गों के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के संयोजक जय प्रकाश शुक्ला ,चंद्रभान सिंह आपदा प्रमुख , श्रीमती दीपिका सिंह सचिव महिला विंग, पंकज तिवारी और डॉ सुषमा तिवारी, श्रीमती प्रीति साहू कार्यालय प्रभारी ,प्रांजल शुक्ला ,छात्रावास के प्रभारी सुरेन्द्र जी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *