एक तस्वीर, एक पोस्ट… और चली गई एक जान

  1.  

झोलाछाप डॉक्टर ने गांव की युवती का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर अपने साथ लगाया, युवती ने इस घटना से आहत होकर की आत्महत्या

दीपक शर्मा समाचार 18 न्यूज़ जिला संवाददाता

बरेली : आज हम थाना सीबीगंज की एक ऐसी घटना से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं, जो एक युवती की आत्महत्या का कारण बनी। इस घटना में सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर वार्ड के एक गाँव के एक झोलाछाप डॉक्टर ने गाँव की ही एक युवती की तस्वीर को एडिट कर सोशल मीडिया पर अपने साथ लगाकर पोस्ट कर दिया, वो भी बिना उसकी अनुमति और बिना उसकी जानकारी के। जिसके बाद युवती में हताश होकर आत्महत्या का फैसला कर लिया। इस मामले को लेकर मृतका के भाई ने थाना सीबीगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाई करने की मांग की है। थाना सीबीगंज पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मृतका के भाई ने बताया है कि उसकी बहन, जिसकी बहुत जल्द शादी होने वाली थी, को आरोपी झोलाछाप डॉक्टर नरेंद्र राजपूत, जिसका गाँव में ही क्लिनिक है के पास एक दो बार दवा लेने गई थी, उसके कुछ दिनों बाद आरोपी नरेंद्र द्वारा पीड़ित की बहन को फोन पर परेशान किया जाने लगा, यही नही आरोपी उसके घर वाले नम्बर पर भी फोन करता रहा, यह सिलसिला यहां भी नहीं रुका। आरोपी द्वारा पीड़ित की बहन का फोटो बगैर उसकी जानकारी के एडिट कर सोशल मीडिया पर स्टोरी के रूप में लगा दिया गया। जब इस पोस्ट को लेकर मृतका के भाई और परिवार ने आपत्ति की, तो आरोपी द्वारा उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने बताया है कि इसी से आहत होकर उसकी बहन ने पंखे से फन्दा लगा कर अपनी जान देने का फैसला ले लिया, उस समय परिवार के सभी सदस्य नमाज पढ़ने गए थे, जब परिवार वाले नमाज पढ़कर वापस आये और उन्होंने फंदे से लटकी अपनी बेटी को देखा, तब आनन फ़ानन में उसे नीचे उतारा तो देखा उसकी सांस चल रही थी, जिसके बाद तुरंत युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब इस मामले को लेकर परिवार ने थाना सीबीगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं क्षेत्राधिकारी द्वितीय अजय कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है। मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। तथा पीएम रिपोर्ट आने पर सुसंगत धाराओं में अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *