स्क्रैप एवं लोहा सहित अन्य घरेलू उपयोगी वस्तुओं पर 18 प्रतिशत से घटकर 5% जीएसटी लागू हो —रवीन्द्र त्रिपाठी

 

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
लखनऊ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री भारत सरकार पीयूष गोयल जी से मुलाकात कर स्क्रैप एवं लोहा तथा मोबाइल फोन, हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, औद्योगिक उत्पाद और प्रसाधन सामग्री सहित कई प्रकार की वस्तुओं और सेवाओं पर 18प्रतिशत लागू है उन सभी वस्तुओं पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने की मांग किया है श्री त्रिपाठी ने कहा कि यदि इन वस्तुओं पर जो भारत में निर्मित हो रही हैं उन पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाया जाए और इसी प्रकार जो वस्तुएं विदेशों में निर्मित हो रही है उन पर 18 प्रतिशत ही जीएसटी रहने दिया जाए इससे स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ के अभियान को बल मिलेगा और स्वदेशी निर्मित सामान सस्ता होगा जिससे भारत में आम नागरिक स्वदेशी अपना सकेंगे। प्रदेश महामंत्रीश्री त्रिपाठी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बताया कि हम सभी लोग अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ का विरोध कर रहे हैं और स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ अभियान तथा एक राष्ट्र एक चुनाव की भी मुहिम को बाजारों में जा जाकर चला रहे हैं जहां पर यह बात सामने आई की यदि स्वदेशी सामान विदेशी सामानों से सस्ता बाजारों में उपलब्ध होगा तो इस अभियान को बल मिलेगा। श्री त्रिपाठी ने कहा कि स्क्रैप सस्ता होगा तो लोहा सस्ता होगा और लोहा सस्ता होगा तो भवन निर्माण में आम नागरिक को लाभ होगा साथ-साथ उद्योगों एवं व्यापारों को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आप सबके प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के साथ जनपद सुल्तानपुर के जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि उन्नाव जिला अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी अंबेडकर नगर प्रभारी राकेश अग्रहरी प्रतापगढ़ प्रभारी अजय जायसवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *