उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष नटवर गोयल का जन्मदिन प्रदेश भर में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों सुल्तानपुर, कानपुर, लखीमपुर, सीतापुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद में वैश्य समाज के पदाधिकारियों व स्थानीय नागरिकों ने विविध कार्यक्रम आयोजित किए।

जगह-जगह मिठाई वितरण, भंडारे और सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया गया। समाज के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। लोगों ने गोयल जी के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि वैश्य समाज को उन पर गर्व है और वे सदैव समाज एवं प्रदेश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे।

इस अवसर पर वैश्य समाज के लोगों ने कहा कि नटवर गोयल ने हमेशा व्यापारी समाज के हितों की रक्षा, छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन तथा युवाओं के लिए रोजगार सृजन में अहम योगदान दिया है। उनका सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें हर वर्ग में लोकप्रिय बनाता है। कार्यक्रमों में कई प्रमुख पदाधिकारी और व्यापारी नेता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से पीयूष अग्रवाल, दीप राज साहू, सत्य प्रकाश गुलहरे प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश वैश्य व्यापारी महासभा ने गोयल जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि समाज को उनके नेतृत्व पर गर्व है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नटवर गोयल आगे भी व्यापारियों और समाज की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।

जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी और नागरिक शामिल हुए। विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और नटवर गोयल के स्वस्थ, दीर्घ और सफल जीवन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर वैश्य समाज के युवाओं ने उन्हें “प्रेरणा स्रोत” बताते हुए संकल्प लिया कि वे उनके पदचिह्नों पर चलते हुए समाज और प्रदेश की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *