रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
सुल्तानपुर में जुलूस-ए पचासा आज रविवार को आयोजित किया गया है। पैग़म्बर मोहम्मद और उनके बड़े नवासे इमाम-हसन की शहादत के अवसर पर यह जुलूस सैकड़ो वर्षो से खैराबाद मोहल्ले से निकाला जाता है। इमामबाड़ा बेगम हुसैन अकबर में शाम 4 बजे जुलूस की मजलिस होगी, जिसे मौलाना सै. हसनैन बाकरी सम्बोधित करेंगे। जुलूस का संचालन अर्शी मौलाई द्वारा किया जाएगा। जुलूस के दौरान अन्नू चौराहे पर मौलाना डॉ शब्बीर अली वारसी कोलकाता तकरीर करेंगे। जुलूस में अंजुमन जीनतुल अजा आलमपुर बाराबंकी, अंजुमन नक़विया ऊंचाहार रायबरेली, अंजुमन हुसैनिया लोरपुर अम्बेडकर नगर नौहा मातम करेगी।
