एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए दिल्ली में आयोजित ट्रेड लीडर समिट व्यापारी उद्यमी सम्मेलन में उत्तर प्रदेश से शामिल हुए रविन्द्र त्रिपाठी

 

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
नई दिल्ली एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए दिल्ली में आयोजित ट्रेड लीडर समिट व्यापारी उद्यमी सम्मेलन में उत्तर प्रदेश से विशेष कर पूर्वांचल के व्यापारियों की तरफ से प्रतिनिधित्व करने के लिए जनपद सुल्तानपुर के वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी शामिल हुए। रवीन्द्र त्रिपाठी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से सबसे ज्यादा फायदा व्यापारी उद्यमी जगत को होगा करण की जब चुनाव चलता है तो सभी सरकारी काम बंद हो जाते हैं मजदूर छुट्टी लेकर चले जाते हैं जिससे उद्योग उतने समय के लिए बंद हो जाता है और बार-बार चुनाव होने पर व्यापारी उद्यमी को बार-बार रुपए के लेनदेन में भी परेशानी होती है इस सम्मेलन में कृषि मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान तथा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग जी व्यापारी नेता रवीन्द्र त्रिपाठी के ट्रंप के के टैरिफ विरोध में तथा स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ के अभियान के तहत भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले लखनऊ में किए गए प्रदर्शन की सराहना की। प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि इतने बड़े नेताओं से अपने कार्यों की प्रशंसा होने पर उत्साहवर्धन होता है और यह प्रशंसा उत्प्रेरक का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग के दिशा निर्देशन में एक राष्ट्र एक चुनाव की मांग की जाएगी तथा स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ अभियान को पूरी ताकत से प्रदेश के सभी जनपदों में किया। जाएगा। प्रदेश महामंत्री के साथ व्यापारी नेता रमेश अग्रहरि तथा राकेश अग्रहरी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *