खुशबू तिवारी केटी और स्नेहा बकली का लोकगीत ‘फरार राजा जी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

 

भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी केटी अपनी सुरीली स्वर के जादू से म्यूजिक वर्ल्ड में परचम लहरा रही है। वहीं बंगाली बाला ब्यूटीफुल अदाकारा स्नेहा बकली अपने कजरारे नयन और मोहिनी मुस्कान से सबको अपना दीवाना बना लेती हैं। ऐसे में सिंगर खुशबू तिवारी केटी की मधुर आवाज में गाया हुआ और एक्ट्रेस स्नेहा बकली की अदाकारी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘फरार राजा जी’ आडियंस के बीच तहलका मचाने आ गया है। इस सांग को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में स्नेहा बकली मरून कलर की लहंगा चोली पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही है। इस गाने में स्नेहा बकली की कातिल अदाओं से हर कोई मंत्रमुग्ध हो रहा है। यह सांग देखने और सुनने में बहुत अच्छा लग रहा है। इसका फिल्मांकन बहुत ही रिच लेबल पर किया गया है।
इस विडियो में दिखाया गया है कि अदाकारा स्नेहा बकली का हसबैंड शादी के बाद भी किसी और से फ़ोन कॉल व वीडियो कॉल पर बात करता रहता है। इससे नाखुश होकर वह अपने पति को उलाहना देते हुए कहती है कि…
‘अइला बियाह करे बनिके मासूम हो, जनली ना एतना तू करबा जुलूम हो, ना त आतिन शादी तोहार राजा जी, शादी से करके इनकार राजा जी, हम हो जइती कतही फरार राजा जी…’

लिंकः https://youtu.be/ntAAm8W636w?si=RA-CSsia52pCaMkz

इस गाने को लेकर सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ यह लोकगीत बहुत ही मजेदार है। मुझे खुशी है कि रत्नाकर सर अच्छे गाने बनाते हैं और उसे गाने का मुझे मौका मिलता है। सभी श्रोताओं को यह सांग पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।’
एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने कहा कि ‘यह लोकगीत हसबैंड और वाइफ की नोकझोंक पर बनाया गया है। ऐसे मजेदार गाना में परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी मिलती है। इतना बेस्ट लोकगीत का निर्माण करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूँ और ऑडियंस को भी थैंक्यू कहती हूँ।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘फरार राजा जी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। इस गाने में अदाकारा स्नेहा बकली ने मनमोहक अदायगी करके गरदा उड़ा रही हैं। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार एडीआर आनंद ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *