रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
सुल्तानपुर। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण अभियान “एक राष्ट्र एक चुनाव” को जिले में सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जनपद सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीन प्रमुख कार्यकर्ताओं का मनोनयन किया गया है,जिसमें जिले के लंभुआ तहसील के रानीपुर गांव के निवासी अभिनव प्रताप सिंह को जिला संयोजक और कादीपुर तहसील निवासी राजवंत कमलेश व बल्दीराय तहसील निवासी सर्वोदय सिंह को सहसंयोजक की जिम्मेदारी प्रदान की है।
अभियान के जिला संयोजक अभिनव प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसका मैं स्वागत करता हूं पूरी ऊर्जा और ईमानदारी से संगठन के दायित्व का निर्वहन करुंगा। संगठन के कार्यकर्ताओं के मनोनयन पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह राणा, सौरभेंद्र विक्रम,शुभेंद्रवीर सिंह,आकाश दुबे,शानू सिंह,अभिनव सिंह,चंचल आदि ने हर्ष जताया।
