सुल्तानपुर
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
विकास खण्ड मोतिगरपुर में मुख्यमंत्री अम्भुदय कम्पोजिट विद्यालय स्वीकृत लगत 111.69लाख रुपए निर्माण स्थल ग्राम सभा छिदुवारी में निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह आयोजित हुआ,और यही ग्राम सभा छिदुवारी कार्यक्रम स्थल पर 136.90लाख रुपये लगत के 14 सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलापट्ट का लोकार्पण किया गया विधायक ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार जनता की छोटी-छोटी समस्याओं से लेकर देश के विकास की बड़ी समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। देश में फोर लेन से लेकर चौदह लेन तक की सड़कें बन रही हैं वहीं बड़े-बड़े पुल भी बन रहे हैं। हाई स्पीड ट्रेनों का संचालन हो रहा है। हवाई चप्पल पहनने वाले आदमी को भी हवाई जहाज से चलने की सुविधा दी जा रही है। हर व्यक्ति को पक्का मकान, हर घर को शौचालय, हर किसान के खेत को पानी देने की व्यवस्था की जा रही है।
