छाता मथुरा

बिजली गिरने से नहीं हुई कोई जनहानि ।
तहसील छाता अंतर्गत आने वाले गांव गोहरी और मझोई में आज सुबह करीब 5:00 बजे आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुईं हैं, गांव गौहारी में एक मकान पर बिजली गिरने से मकान में रखे बिजली उपकरण फ्रिज इनवर्टर में भारी नुकसान हो गया एवं मकान में लगी टाइल भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गई मकान स्वामी प्रीतम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मकान में परिवार सहित बरामदे में सो रहे थे , बारिश हो रही थी,तभी लगभग 5:00 बजे आकाशीय बिजली उनके मकान पर गिरी और उनके घर में रखें समान को क्षतिग्रस्त कर दिया जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई तो सभी ग्रामीण एकत्रित होकर पीड़ित के मकान पर पहुंच गए पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दी तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुयाना किया। वहीं छाता अंतर्गत आने वाले गांव मझोई में आकाशीय बिजली गिरने से गांव के देवी माता के मंदिर की गुंबद में भारी नुकसान हो गया जिसके कारण मंदिर के अंदर तथा बाहर गुंबद की दीवार फट गई घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मंदिर पर एकत्रित हो गए और इस देवीये आपदा के बारे में बातें करने लगे। ऐसी आपदा क्षेत्र में और भी कई जगह हुई हैं मीडिया से बात करते हुए पीड़ित मकान के स्वामी ने बताया के




