बहन से राखी बंधाने लखनऊ गए व्यापारी की दुकान से उड़ाए डेढ़ लाख

 

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
सुल्तानपुर : बहन से राखी बंधवाने गए व्यापारी की दुकान से डेढ़ लाख रुपए की सामग्री गायब करने का मामला सामने आया है। रंजिश में पड़ोसी ने व्यापारी के दुकान की एक दीवार भी गिरा दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
‌ पूरा मामला सुल्तानपुर सिटी के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौक घंटाघर इलाके से जुड़ा हुआ है। ठठेरी बाजार मोहल्ला निवासी विनोद सेठ रक्षाबंधन में बहन से राखी बंधवाने के लिए लखनऊ गए हुए थे। जब वह लौट कर आए तो रविवार की देर शाम अपनी दुकान से लगभग डेढ़ लाख का सामान गायब देकर अवाक रह गए। आरोप के मुताबिक दुकान की एक दीवार भी गिरा दी गई है। नगर कोतवाली पुलिस ने प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नगर कोतवाल धीरज कुमार बोले, दीवार गिरने का प्रकरण सामने आया है। जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *