अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने मनाया अपना 32वाँ स्थापना दिवस।


वरिष्ठ व्यवसायी एवं समाजसेवी का किया सम्मान

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
सुलतानपुर। राष्ट्रीय व्यापारी संगठन के रूप में पहचान रखने वाले एक मात्र व्यापारी संगठन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जनपद सुल्तानपुर कार्यकारिणी ने एक निजी रेस्टोरेंट में अपना 32वाँ स्थापना दिवस बड़ी ही शालीनता पूर्वक मनाया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय, क्षेत्रीय प्रभारी अवध क्षेत्र अमर बहादुर सिंह एवं जिलाध्यक्ष विजय प्रधान एंव जिला कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने भगवान गणेश जी एवं दानवीर भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण, व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला व्यवसायी स्काई लार्क ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती सरिता पाण्डेय, शाशकीय अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा, पूर्व शिक्षा मंत्री ओमप्रकाश पांडेय, ई• रुपेश सिंह, दियरा बाजार व्यवसायी राम यज्ञ गुप्ता, अजय सिंह दैनिक जागरण,डॉ रमा शंकर जी, सेमफ़ोर्ड स्कूल के प्रबंधक रंजीत सिंह, नागेंद्र सिंह आदि वरिष्ठ समाजसेवी को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
क्षेत्रीय प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने संगठन के स्थापना दिवस की भूमिका, स्थापना एवं उद्देश्य के महत्व पर प्रकाश डाला, साथ ही प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय ने व्यापारी हितों के लिए संगठन की कार्यशैली से अवगत कराया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ जिला महामंत्री अंबरीश मिश्रा ने किया, जिनके द्वारा संगठन के पदाधिकारियों एवं आमंत्रित अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष विजय प्रधान ने सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर जिला संगठन महामंत्री अमरचंद साहू, जिला मंत्री चंद्रदेव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष गोपालजी सोनी, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, जिला संगठन मंत्री विक्रांत साहू, जिला उपाध्यक्ष रमेश जी, जिला संरक्षक जुग्गी लाल जायसवाल, नगर अध्यक्ष मनीष कसौधन, नगर युवा अध्यक्ष भोला सोनी, आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *