परिवर्तनी एकादशी पर गूंजा श्याम का गुणगान, फूलों से हुआ अद्भुत श्रृंगार

 

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तनी एकादशी पर बुधवार सुबह बाबा श्याम का दरबार भक्तिमय रहा। कलकत्ता और बैंगलोर से मंगाए गए फूलों से बाबा का दिव्य व अलौकिक श्रृंगार किया गया। मंदिर महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि बाबा श्याम की ऐसी अद्भुत कृपा है कि दूर-दराज़ से श्रद्धालु यहाँ आते हैं। किसी को संतान सुख प्राप्त हुआ तो किसी का घरेलू संकट दूर हुआ। कई भक्तों के व्यापार में तरक्की हुई तो कुछ लोगों को असाध्य रोगों से मुक्ति मिली।

भजन गायकों ने बांधा समा
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु गणेश और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद भजन गायक अभिराज सिंह मोहन दीवाना और प्रसांत शंखधार ,अमरीश कटेरिया, प्रिया पुजारिन ने बाबा श्याम के भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। सोनल चंचल ने ऐसा भजन प्रस्तुत किया कि भक्त झूमने पर मजबूर हो गए। संगीत में ऑर्गन पर विशाल मौर्य, ढोलक पर सचिन और पैड पर अंकुर कश्यप ने मधुर धुनों से सभी का मन मोह लिया।

भक्तों की उमड़ी भीड़
बाबा श्याम के दरबार में बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्ति और भजनों की गूंज से पूरा वातावरण श्याममय हो गया। भक्तों का कहना था कि बाबा की कृपा से उनकी कई मनोकामनाएं पूरी हुई हैं, यही वजह है कि वे हर ग्यारस एकादशी पर होता है श्याम गुणगान हर एकादशी पर यहां जरूर आते हैं।

सम्मानित अतिथि रहे मौजूद
इस मौके पर संजय आयलानी, अशोक सक्सेना, बिबेक पटेल, राजेश कुमार, सविता अग्रवाल, अंकुर कक्कड़, अंकुश अग्रवाल, मनोज गुप्ता ,अनूप मिश्रा, भगवानदास, अभिषेक शर्मा, पुनीत मिश्रा, डॉली सक्सेना, रामबहादुर प्रजापति और इन्द्रेश सहित कई भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *