
बरेली। ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसायटी, माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी / महिला कल्याण समिति/ भैरव सेवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय दशम द ग्रेट गणपति महोत्सव 2025 का आयोजन शिवाजी पार्क, जनकपुरी, राजेन्द्र नगर, बरेली में किया गया। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व संस्था के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना एवं संरक्षक सी एल शर्मा एवं अनुपम कपूर के संरक्षण में किया गया।
महोत्सव के शुभारंभ पर प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार जी रहे। कार्यक्रम कीअध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा एवं युवा भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार ने भाग लिया। सभी अतिथियों ने विधिवत गणेश पूजन कर मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर डॉ उमेश गौतम ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना रहे। तृतीय सत्र में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार रहे । अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पीलीभीत डॉ आस्था अग्रवाल ने की। इस अवसर पर आचार्य गोपाल कृष्ण मिश्रा अंकुर जी महाराज ने भगवान गणपति जी की 6.5 फीट की मूर्ति स्थापना एवं कलश पूजन कराया।
संस्था परिवार ने विभिन्न अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को “द ग्रेट बरेलियंस 2025” एवं समाजसेवा शिरोमणि सम्मान 2025 की उपाधि देकर सम्मानित किया। समारोह में सी.एल. शर्मा, अनुपम कपूर, राकेश कुमार अग्रवाल, पंकज अग्रवाल,सौरभ कुमार अग्रवाल,योगेश कुमार पटेल,धर्मेंद्र गुप्ता,रवि अग्रवाल,विवेक सक्सेना,अनिल अग्रवाल डॉ विनोद पागरानी,डॉ पवन सक्सेना,सौरभ मेहरोत्रा,राजेन्द्र गुलाटी,डॉ मुरली मनोहर अग्रवाल,अंकुर सक्सेना,गौरव सक्सेना,आकाश पुष्कर, सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर सक्सेना मनीष रस्तोगी,कनिष्क शर्मा,जीतेश राज नक्श,सी ए विनीश अरोरा,अखिलेश शर्मा, संजीव सक्सेना, ऋषि रंजन सिंह,चेतन पुरी, अभिषेक सक्सेना, हरजीत कौर,डिंपल मेहंदीरस्ता,धीरज कुमार आदि ने किया। मंच संचालन सुप्रसिद्ध एंकर सचिन श्याम भारतीय एवं रवि सक्सेना ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत हरजीत कौर के नेतृत्व में भगवान गणपति जी की सामूहिक वंदना एवं गीत संगीत से की गई।
भक्ति रस से परिपूर्ण भजन संध्या में भजन गायक गोपाल कृष्ण ठाकुर जी महाराज,राजेंद्र गुलाटी ,कौशिक टंडन ने भक्तिमय प्रस्तुति दी। तेजपाल ग्रुप पागल बाबा संस्था द्वारा भगवान गणेश, मां काली, भगवान शंकर-पार्वती का अघोरी नृत्य, राधा-कृष्ण महारास आदि अद्भुत नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियाँ दी गईं। इस अवसार पर बाल अदाकारा रिदम चित्र्वंशी ने शिव तांडव मंत्र की प्रस्तुति से समां बांधा वही शास्त्रीय नृत्यांगना अग्रिमा सक्सेना की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हरजीत कौर एवं रवि सक्सेना के निर्देशन में मां गंगा व पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। वहीं स्थानीय कलाकारों और बच्चों ने सामूहिक गायन व नृत्य प्रस्तुत कर समां बाँधा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया गया।
अंत में संजू रस्तोगी के नेतृत्व में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया और कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बरेली के राजा भगवान गणपति जी को 165 किलो लड्डू के भोग लगाया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि संस्था परिवार हमेशा भक्तिपूर्ण आयोजनों के माध्यम से “गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण और देश बचाओ” का संदेश देती रहेगी। साथ ही रक्तदान को “महादान” मानकर इसकी अलख सम्पूर्ण भारत व विश्व में जगाने का संकल्प लिया गया। कल शुक्रवार को भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम स्थल से राजेन्द्र नगर क्षेत्र से निकाली जाएगी और रामगंगा नदी में प्रतिमा विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा।
