रामायण परिपथ (रामायण सर्किट) से जुड़ेगा धोपाप धाम, शीघ्र होगा सर्वे

 

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
क्षेत्र के लोटिया ग्राम के मूल निवासी वरिष्ठ प्रचारक वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद उत्तर भारत (नॉर्थ ईस्ट) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री दिनेश तिवारी विश्व हिंदू परिषद के कार सेवक पुरम प्रभारी उमेश पोरवाल त्रिपुरा प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री शशिकांत जी के साथ दोपहर धाम पहुंचकर दर्शन किए उनके साथ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी तथा क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे श्री दिनेश तिवारी जी ने बताया कि दोपहर धाम के विकास के लिए रवीन्द्र त्रिपाठी द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है इनके द्वारा धोपाप धाम को रामायण सर्किट में शामिल करने का प्रस्ताव हमें भी दिया गया है जिसको हमने उचित फोरम पर भेज दिया है संस्तुति भी मिल गई है और धोपाप धाम यथाशीघ्र रामायण परिपथ (रामायण सर्किट )में शामिल हो जाएगा यथाशीघ्र यहां पर सर्वे टीम भी आएगी जिससे यहां का संपूर्ण विकास संभव हो सकेगा जिससे भगवान राम से संबंधित ऐतिहासिक स्थल धोपाप में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होगी उनकी सुविधा के समुचित व्यवस्था हो जाएगी। प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि तीर्थ स्थल धोपाप जनपद सुल्तानपुर का ऐतिहासिक स्थल है जहां पर भगवान श्री राम ने रावण वध के उपरांत स्नान किया था तब से यहां जेठ के गंगा दशहरे के दिन लाखों श्रद्धालु स्नान करते हैं लेकिन यह ऐतिहासिक स्थल उपेक्षित रहा यहां के मेले के आयोजन के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अभी तक कोई सरकारी बजट का आवंटन नहीं होता है जिसके चलते स्थानीय जनता के सहयोग से ही जो कुछ हो पता है वह किया जाता है हमारा सौभाग्य है कि अपने ही क्षेत्र के मां भारती के लाल जिन्होंने अपना पूरा जीवन मां भारती के जय के लिए समर्पण किया है जो पूरे उत्तर भारत सहित अन्य कई देशों के विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हैं उनके द्वारा विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है सस्ती भी मिल गई है उन सभी लोगों द्वारा इस स्थल के विकास के लिए और उसके महात्म को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। हम पूरे क्षेत्र की तरफ से श्री दिनेश तिवारी जी को तथा अन्य विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियो के प्रति बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं और धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारे प्रस्ताव को गंभीरता से लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *