रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
आज मोतिगर पुर बाजार की व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बाजार के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में तथा जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि की अध्यक्षता में व्यापारी नेता रवीन्द्र त्रिपाठी से मुलाकात किया और एक पत्र देते हुए बताया कि मोतिगरपुर बाजार के व्यापारी अनिल पाठक एवं उनके पुत्र सौरव पाठक को 112 नंबर पर तैनात सिपाही रोहित कुमार ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार देने तथा उनके घर को फूंक देने की खुलेआम धमकी दी गई इसके संदर्भ में स्थानीय थाना अध्यक्ष तथा स्थानीय क्षेत्र अधिकारी सी ओ से मिलकर व्यापारियों ने इस पुलिसकर्मी पर कार्यवाही की मांग किया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई उपस्थित व्यापारियों ने प्रदेश महामंत्री से कहा कि उपर्युक्त सिपाही रोहित कुमार के इस कृत्य से पूरा मोतीगर पुर का व्यापारी आक्रोशित है आपसे निवेदन है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए आरोपी सिपाही रोहित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्यवाही कराई जाए व्यापारी तथा उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए भविष्य में व्यापारियों के सम्मान व सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ ना हो इसके लिए इस मामले की कार्यवाही नजीर बननी चाहिए। हम ही नहीं पूरे प्रदेश का व्यापारी और हमारे मोतीगर के भी व्यापारी आपको अपना नेता मानते हैं और आप पर अटूट विश्वास करते हैं। इस लिए आपके पास आए।
व्यापारी नेता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व्यापारियों की रक्षा सुरक्षा एवं उनके सम्मान के लिए तत्पर हैं उसी के क्रम में हमारे जिले के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह भी व्यापारियों की सुरक्षा उनके सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं ऐसे में एक सिपाही द्वारा किस प्रकार की बात करना सर्वथा अनुचित है आप सभी के आने के पहले ही जैसे ही हमारे संज्ञान में मामला आया था हमने तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय से वार्ता किया था दोबारा पुलिस अधीक्षक महोदय से बात करके ऐसे मनबढ़ पुलिस कर्मी पर कार्रवाई कराई जाएगी आप लोग बिना भय के बिना डर के अपना व्यापार करें। जिले के पुलिस अधीक्षक की कार्य शैली निष्पक्ष एवं बेहतर है पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने पर कभी भी कोई भी दोषी बक्सा नहीं गया है। इसमें भी कार्रवाई होगी।
पत्र देने वालों में मुकुंद मिश्रा अनिल पाठक विकास पाठक विशाल शुक्ला अटल अग्रहरि देहरा यश मिश्रा शैलेंद्र पांडे रंजीत वर्मा विनोद कुमार सौरभ मिश्रा विशाल शुक्ला विनोद पाठक राम लौट सौरभ पाठक सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थितरहे।
