पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहजाद अहमद के संघर्षों को सराहा,बढ़ाया हौसला

 

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
सुल्तानपुर। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद की पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। इस दौरान अखिलेश यादव ने शहजाद अहमद के संघर्षों और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।मुलाकात के बाद शहजाद अहमद ने कहा,जब आपके द्वारा किए गए संघर्ष की तारीफ़ आपका नेता स्वयं करें,तो जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं। यह सम्मान मुझे नए जोश और उमंग के साथ समाजवादी आंदोलन के लिए काम करने की प्रेरणा देगा। मैं पीडीए के जननायक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का तहे-दिल से आभारी हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *