उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में नागरिक सुरक्षा कोर की पोस्ट कहारवान की बैठक डिप्टी पोस्ट वार्डन वकील अहमद के निवास पर हुई

नागरिक सुरक्षा कोर की
बैठक में मुख्य अतिथि हमारे डिवीजनल वार्डन श्री दिनेश यादव जी एवं डिप्टी डिवीजनल वार्डन श्री अनिल शर्मा जी तथा पोस्ट कहरवान के पूर्व आईसीओ श्री फिरोज हैदर जी रहे

बैठक में प्रथम बार उपस्थित हुए हमारे नव नियुक्त सभी वार्डन साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया नवनियुक्त वार्डन मैं श्री राजीव रस्तोगी श्री ऋषभ रस्तोगी श्री चंदन रस्तोगी श्री अमन रस्तोगी श्री अमन अग्रवाल श्री आशुतोष अग्रवाल मौजूद रहे


इसके बाद डिवीजनल वार्डन महोदय ने आगामी माह में होने वाले सात दिवसीय प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा अधिक से अधिक वार्डन को उपरोक्त प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर लाभान्वित होने हेतु प्रेरित किया


हमारे मुख्य अतिथि महोदय ने पोस्ट द्वारा की गई उर्स में ड्यूटी तथा श्री गंगा महारानी की शोभायात्रा में की गई ड्यूटी हेतु वार्डन की प्रशंसा की


डिप्टी डिवीजनल वार्डन महोदय ने पोस्ट में अधिक से अधिक प्रशिक्षण कराने हेतु वार्डन साथियों से अपेक्षा की तथा अधिक से अधिक फायरफाइटर भर्ती करने हेतु भी सभी वार्डन साथियों को प्रेरित किया


पोस्ट वार्डन महोदय ने लंबे समय से निष्क्रिय रहे वार्डन साथियों पर खेद व्यक्त किया
बैठक में अहमद सेक्टर वार्डन श्री निसार अहमद श्री प्रदीप रस्तोगी श्री यश रस्तोगी श्री हर्ष अग्रवाल मोहम्मद आमिर निसार अहमद अमित कुमार आकाश बाबू मोहम्मद कुड्डूस सहित सभी नवनियुक्त वार्डन उपस्थित रहे


बैठक के अंत में पोस्ट वार्डन महोदय ने सभी अतिथियों तथा वार्डन साथियों को धन्यवाद व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *